महराजगंज :निचलौल-ढेसो मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई अनियंत्रित बोलेरो, चालक समेत 3 युवक गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल-ढेसो मार्ग पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल-ढेसो मार्ग पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चमनगंज पुल के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई। इस भीषण दुर्घटना में वाहन चालक सहित उसमें सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा बुधवार रात करीब 9:15 बजे हुआ। बोलेरो वाहन ढेसो की ओर से चमनगंज पुल की तरफ आ रहा था। पुल से लगभग 500 मीटर आगे जंगल के रास्ते में अचानक चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे तेज रफ्तार बोलेरो सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही निचलौल थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बोलेरो में फंसे घायलों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल भिजवाया।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल महराजगंज के लिए रेफर कर दिया।

घायलों की पहचान
हादसे में घायल तीनों युवक निचलौल के ही निवासी बताए जा रहे हैं

सोनू विश्वकर्मा (30 वर्ष)

गोलू शर्मा (32 वर्ष)

राहुल सिंह (28 वर्ष)

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.