बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के साठा क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के दौरान जलभराव में बही मासूम बच्ची के परिजनों से मुलाकात करने जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया उनके आवास पहुंचीं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के साठा क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के दौरान जलभराव में बही मासूम बच्ची के परिजनों से मुलाकात करने जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया उनके आवास पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन घड़ी में हर संभव सहायता व मदद का आश्वासन दिया।
शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता परिवार का दर्द
पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान माहौल बेहद गमगीन हो गया। परिजनों से मिलने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने कहा:
“उस परिवार का दर्द शब्दों में व्यक्त करना असंभव है। एक माँ की सूनी आँखें और पिता की बेबसी देखकर हर किसी का कलेजा कांप उठता है। एक बेटी पूरे समाज की आशा, मुस्कान और भविष्य होती है। आज पूरा बुलंदशहर जिला इस परिवार के साथ खड़ा है और उनकी इस असीम पीड़ा को महसूस कर रहा है।”
तलाश जारी, पूरे जिले में सुरक्षित मिलने की प्रार्थना
घटना के बाद से ही प्रशासनिक टीमें बच्ची की तलाश और राहत कार्य में जुटी हुई हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान इस मासूम बच्ची को शीघ्र सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाए और असहनीय प्रतीक्षा का अंत करे। उन्होंने ईश्वर से पीड़ित परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।
हापुड़ जनपद में श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे मेरठ मंडल के मंडलायुक्त (डिवीजनल कमिश्नर) भानु चंद्र गोस्वामी और पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) ने हापुड़ जिले की प्रसिद्ध तीर्थनगरी ब्रजघाट का स्थलीय निरीक्षण किया। pic.twitter.com/XfY5FiMugZ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 29, 2026













