महराजगंज
महराजगंज जनपद के सदर ब्लॉक के बागापार क्षेत्र में राजकीय पशु चिकित्सालय अथवा पशु चिकित्सा केंद्र स्थापित करने की मांग को लेकर जनहित संघर्ष समिति के अध्यक्ष रवींद्र जैन ने बुधवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर ब्लॉक के बागापार क्षेत्र में राजकीय पशु चिकित्सालय अथवा पशु चिकित्सा केंद्र स्थापित करने की मांग को लेकर जनहित संघर्ष समिति के अध्यक्ष रवींद्र जैन ने बुधवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि बागापार और आसपास के बेलवाकाजी, बरगदवा राजा, केवलापुर खुर्द, परासखांड़, विजयपुर जैसे दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की आजीविका पशुपालन पर निर्भर है। क्षेत्र में पशु अस्पताल न होने के कारण खुरपका-मुंहपका, गलघोंटू, थनैला जैसी बीमारियों से पीड़ित पशुओं को समय पर इलाज व टीकाकरण नहीं मिल पाता, जिससे पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
अध्यक्ष रवींद्र जैन ने कहा कि आपात स्थिति में पशुपालकों को दूर-दराज के अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। जनहित को देखते हुए बागापार में तत्काल पशु चिकित्सालय की स्थापना की जाए। इस अवसर पर दीपक जायसवाल, रामहरख, धर्मेंद्र यादव, रोहित प्रसाद, अवधेश कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
सोनौली में खलिहान की भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 40 डिसमिल जमीन कराई कब्जामुक्तhttps://t.co/bXvanrjiBo
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 29, 2026













