सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। मौसम के लगातार बदलते मिजाज और उमस के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है, जिसके चलते अस्पताल परिसर में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। दिनभर में 350 से अधिक ओपीडी पर्चियां काटी गईं।
बुखार, जुकाम और गले के संक्रमण से पीड़ित अधिक मरीज
अस्पताल पहुंचे अधिकांश मरीज बुखार, जुकाम, खांसी, गले में इंफेक्शन और पेट दर्द जैसी समस्याओं से ग्रस्त पाए गए। मरीजों की भारी संख्या के बावजूद डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने धैर्यपूर्वक सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें नि:शुल्क दवाएं वितरित कीं।
बिना डॉक्टरी सलाह के न लें दवा”: डॉ. शहनवाज
सीएचसी के चिकित्सक डॉ. शहनवाज ने बताया कि मौसम में अचानक उतार-चढ़ाव और तापमान में परिवर्तन के कारण वायरल संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने मरीजों और आम नागरिकों को सलाह दी कि बिना चिकित्सकीय परामर्श के मेडिकल स्टोर से खुद दवा न लें।शरीर में पानी की कमी न होने दें और पर्याप्त मात्रा में उबला या शुद्ध पानी पिएं।खान-पान में ताजगी का ध्यान रखें और साफ-सफाई पर विशेष जोर दें।
अस्पताल में दवाएं और व्यवस्थाएं दुरुस्त: अधीक्षक
सीएचसी खेसरहा के अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में मरीजों के समुचित इलाज के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और डॉक्टरों की टीम मुस्तैदी से काम कर रही है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या जैसे तेज बुखार या खांसी होने पर झाड़-फूंक या खुद से दवा लेने के बजाय तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर आकर डॉक्टरों से परामर्श लें।
हापुड़ जनपद में श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे मेरठ मंडल के मंडलायुक्त (डिवीजनल कमिश्नर) भानु चंद्र गोस्वामी और पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) ने हापुड़ जिले की प्रसिद्ध तीर्थनगरी ब्रजघाट का स्थलीय निरीक्षण किया। pic.twitter.com/XfY5FiMugZ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 29, 2026













