बलरामपुर पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी के ₹13,449 पीड़ित के खाते में वापस कराए, अनीश कुमार ने जताया आभार

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद की थाना कोतवाली उतरौला पुलिस की साइबर हेल्पडेस्क टीम की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई से साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुए पीड़ित को उसकी गंवाई गई धनराशि वापस मिल गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बलरामपुर जनपद की थाना कोतवाली उतरौला पुलिस की साइबर हेल्पडेस्क टीम की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई से साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुए पीड़ित को उसकी गंवाई गई धनराशि वापस मिल गई है। पुलिस की इस सफलता से अत्यंत प्रसन्न पीड़ित ने पूरी टीम के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामपुर बगनहा (थाना कोतवाली उतरौला) निवासी अनीश कुमार यादव (पुत्र सियाराम यादव) ने प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 जून 2025 को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात फोन आया था। कॉल रिसीव करते ही उनके बैंक खाते से ₹21,500 कटने का मैसेज प्राप्त हुआ।

पीड़ित ने तत्काल ‘नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल’ पर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही प्रभारी निरीक्षक उतरौला के निर्देशन में साइबर हेल्पडेस्क ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने संबंधित बैंक अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आरोपी के दो बैंक खातों में ठगी गई पूरी ₹21,500 की धनराशि को तत्काल प्रभाव से होल्ड करा दिया।

इसके बाद पुलिस ने न्यायालय से आवश्यक विधिक आदेश प्राप्त कर HDFC बैंक के नोडल अधिकारी के साथ औपचारिकताएं पूर्ण कराईं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद होल्ड कराई गई रकम में से ₹13,449.85 की धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित अनीश कुमार यादव के बैंक खाते में वापस ट्रांसफर करा दी गई।

बलरामपुर पुलिस की आमजन से अपील
बलरामपुर पुलिस ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि

यदि आप किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी या ऑनलाइन ठगी के शिकार होते हैं, तो बिना देरी किए तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आपकी ठगी गई धनराशि को फ्रीज और वापस कराया जा सके।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.