बड़ौत: शिव गुरुकुल स्वाध्याय केंद्र में व्यास पूर्णिमा महामहोत्सव का आयोजन, हवन-यज्ञ के साथ गुरुओं को किया नमन

बड़ौत

बागपत जानपद के बड़ौत नगर के छपरौली रोड स्थित श्री शिव गुरुकुल स्वाध्याय केंद्र में व्यास पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) महामहोत्सव समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं धार्मिक गरिमा के साथ किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जानपद के बड़ौत नगर के छपरौली रोड स्थित श्री शिव गुरुकुल स्वाध्याय केंद्र में व्यास पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) महामहोत्सव समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं धार्मिक गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य यज्ञ एवं हवन-पूजन के साथ हुई।

यह आयोजन गुरुकुल के संस्थापक आचार्य संदीप गौतम के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। गुरुकुल के विद्यार्थियों ने अपने श्रीमुख से वेदमंत्रों का सस्वर पाठ कर यज्ञ अनुष्ठान को पूर्ण कराया, जिसमें आए सभी अतिथियों ने आहुतियां डालकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

गुरु अज्ञान के अंधकार को मिटाने वाले दीपक हैं आचार्य संदीप गौतम
समारोह के दौरान अतिथियों और विद्यार्थियों ने पूजनीय आचार्य श्री वेद प्रकाश कौशिक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

आचार्य संदीप गौतम ने गुरु महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा

गुरु ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परंब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः॥ गुरु वह दीपक हैं जो शिष्य के जीवन से अज्ञान रूपी अंधकार को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। माता-पिता के बाद गुरु का स्थान सर्वोच्च है, इसलिए हमें गुरु के बताए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए।

सनातन और सामाजिक एकता पर जोर: पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए एकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे सनातन धर्म के मूल्यों का प्रचार-प्रसार करें और समाज को एकजुट रखने में अपना योगदान दें।

कार्यक्रम में आचार्य कुंदन दीक्षित, विशिष्ट अतिथि रेनू पवार, विशिष्ट अतिथि सुदीप सांगवान, आचार्य दीपक गौतम, 84 देश खाप चौधरी पंडित सुभाष भारद्वाज, नितिन गोस्वामी समेत गुरुकुल के सभी विद्यार्थी और क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने यज्ञ में आहुति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.