बुलंदशहर
बुलंदशहर तीर्थ नगरी राजघाट में बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर तीर्थ नगरी राजघाट में बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। बांके बिहारी घाट, दुर्गा देवी घाट और पक्के घाट पर सुबह से ही दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा स्नान कर दान-पुण्य किया और गुरुओं का आशीर्वाद लिया।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर जिला प्रशासन व जिला पंचायत द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। गंगा में बैरिकेडिंग के साथ गोताखोरों की टीम और पुलिस बल को तैनात रखा गया।

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सीओ डिबाई मधुप कुमार सिंह और थाना प्रभारी रामवीर सिंह ने चौकी प्रभारी उमाशंकर भारद्वाज के साथ घाटों का निरीक्षण किया तथा पुलिसकर्मियों व गोताखोरों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।
सनातन धर्म में आषाढ़ पूर्णिमा यानी महर्षि वेदव्यास की जयंती (व्यास पूर्णिमा) का विशेष महत्व है। इस अवसर पर दिनभर मंदिरों में भजन-कीर्तन व विशेष पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा और श्रद्धालुओं ने गुरु पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की।
सोनौली में खलिहान की भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 40 डिसमिल जमीन कराई कब्जामुक्तhttps://t.co/bXvanrjiBo
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 29, 2026












