बुलंदशहर: दानपुर में गुरु पूर्णिमा पर विशाल भंडारे व हवन का आयोजन, आपसी सौहार्द की मिसाल बनेगी बाबा सीताराम मणि मंदिर कमेटी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद बुलंदशहर के गांव दानपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा सीताराम मणि मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘गुरु पूर्णिमा’ के पावन अवसर पर एक विशाल भंडारे एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद बुलंदशहर के गांव दानपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा सीताराम मणि मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘गुरु पूर्णिमा’ के पावन अवसर पर एक विशाल भंडारे एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर कमेटी और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से इस आयोजन की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं।

हवन-पूजन के साथ होगी भंडारे की शुरुआत

दानपुर निवासी गजेंद्र, कौशल, सुशील, मनोज और लोकेश ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर महाप्रसाद वितरण (भंडारा) शुरू होने से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ एक विशाल हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा। यह परंपरा गांव में वर्षों से निरंतर चली आ रही है।

गुरुओं को समर्पित है यह आयोजन

आयोजकों ने बताया कि यह वार्षिक भंडारा मुख्य रूप से अपने पूज्य गुरुओं के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और समर्पण व्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।

मंदिर कमेटी के प्रमुख सदस्यों—कुंवरपाल, लोकेश कुमार, आतिश पाल, ओमप्रकाश, रामेश्वर और आलोक गुप्ता ने बताया

दानपुर में गुरु पूर्णिमा का यह आयोजन सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल है। इसमें सभी धर्मों और वर्गों के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं तथा सेवा भावना के साथ मिलकर भंडारे को सफल बनाते हैं।

गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर पूरे दानपुर गांव और आसपास के ग्रामीण अंचलों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से हवन-पूजन में सम्मिलित होकर महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.