बुलंदशहर:भारी बारिश से जलमग्न हुआ एसडीएम सदर का सरकारी आवास, बेबस दिखे अफसर; आम जनता के हाल पर उठे सवाल

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में हुई मूसलाधार बारिश ने नगर पालिका और प्रशासनिक दावों की पोल खोलकर रख दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में हुई मूसलाधार बारिश ने नगर पालिका और प्रशासनिक दावों की पोल खोलकर रख दी है। बारिश का पानी आम नागरिकों के घरों के साथ-साथ जिले के आला अधिकारियों के सरकारी आवासों में भी घुस गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में बुलंदशहर के एसडीएम सदर दिनेश चंद्र के सरकारी आवास का बदहाल मंज़र साफ देखा जा सकता है।

बाथरूम से बेडरूम तक भरा पानी
बारिश का पानी एसडीएम सदर के सरकारी आवास में इस कदर भर गया है कि बाथरूम से लेकर बेडरूम तक जलमग्न हो गए हैं। पूरे परिसर में जलभराव होने से अधिकारियों और कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि केवल एसडीएम आवास ही नहीं, बल्कि आसपास स्थित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के सरकारी आवासों की स्थिति भी कमोबेश ऐसी ही है।

“खुद का घर डूब रहा, आम आदमी की मदद कैसे होगी?”
अधिकारियों के आवासों में पानी भरने के बाद प्रशासनिक व्यवस्थाओं और नगर के ड्रेनेज सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर यह चर्चा ज़ोरों पर है कि:

“जब जिले के इतने बड़े अधिकारी का अपना आवास बारिश के पानी में डूब रहा है, तो ऐसी स्थिति में अफसर आम जनता की मदद कैसे कर पाएंगे? जब जिम्मेदारों के घरों के ये हालात हैं, तो आम नागरिकों की कॉलोनियों और बस्तियों की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।”

जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल
बारिश के कारण हुए इस जलभराव ने स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका की मानसून पूर्व की तैयारियों पर बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हल्की से मध्यम बारिश में भी पूरा प्रशासनिक अमला बेबस नजर आ रहा है। फिलहाल, पानी निकालने के लिए पंप और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.