बलिया
बलिया जनपद के जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह आज आयोजित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह आज आयोजित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। वहीं, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के पूर्व निदेशक पद्मश्री डॉ. अशोक कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर विद्यार्थियों को दीक्षोपदेश देंगे। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और राज्य मंत्री रजनी तिवारी भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
दीक्षांत समारोह के दौरान कुल 19,197 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की जाएंगी, जिनमें 13,261 स्नातक और 5,936 परास्नातक के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इसके अलावा 30 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि से नवाजा जाएगा।
विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 44 मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा, जिनमें 35 छात्राएं और 9 छात्र शामिल हैं। एमएससी रसायन विज्ञान की छात्रा नंदिनी वर्मा को विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर ‘कुलाधिपति स्वर्ण पदक’ मिलेगा। वहीं प्राचीन इतिहास की छात्रा विनीता सिंह को पहली बार शुरू किया जा रहा ‘डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल स्मृति स्वर्ण पदक’ दिया जाएगा।
राज्यपाल द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 200 किट वितरित की जाएंगी तथा किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीकाकरण के प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
सोनौली में खलिहान की भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 40 डिसमिल जमीन कराई कब्जामुक्तhttps://t.co/bXvanrjiBo
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 29, 2026













