बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक के पंजीकृत किसानों के लिए काम की खबर है।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक के पंजीकृत किसानों के लिए काम की खबर है। शासन के निर्देशानुसार रबी वर्ष 2026-27 की विभिन्न कृषि योजनाओं के तहत अनुदानित बीज वितरण के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस वर्ष बीज वितरण को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और तकनीक आधारित बनाने के लिए लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी (E-Lottery) प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा।
विभिन्न फसलों की बुकिंग और ई-लॉटरी की तिथियाँ
कृषि रक्षा इकाई के प्रभारी महेश कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, तोरिया, राई, सरसों, मसूर, गेहूँ और जौ आदि फसलों के बीज प्राप्त करने के लिए किसान विभागीय दर्शन-1 पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
02 जुलाई 2026
16 अगस्त 2026 तक चलेगी यह चयन ई-लॉटरी 17 अगस्त 2026 को होगा दलहन एवं तिलहनी फसलें
बुकिंग प्रारम्भ 10 जुलाई 2026 बुकिंग समाप्त : 10 सितम्बर 2026
ई-लॉटरी 11 सितम्बर 2026 होगी
गेहूँ एवं जौ
बुकिंग प्रारम्भ 10 जुलाई 2026
बुकिंग समाप्त 30 सितम्बर 2026
ई-लॉटरी 01 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन बुकिंग केवल पंजीकृत कृषकों द्वारा ही की जा सकेगी।
लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर पात्र कृषकों का चयन ई-लॉटरी द्वारा किया जाएगा।
बीज प्राप्त करने की प्रक्रिया एवं आवश्यक शर्तें
पात्रता: ऑनलाइन बुकिंग केवल विभागीय पोर्टल पर पहले से पंजीकृत किसानों द्वारा ही की जा सकेगी।
चयन प्रक्रिया: निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में ई-लॉटरी के जरिए पात्र किसानों का चयन होगा।
बीज उठान: चयनित किसानों को राजकीय कृषि बीज भंडार, दानपुर से पॉस (PoS) मशीन पर बायोमेट्रिक/अंगूठा सत्यापन के उपरांत, अपना निर्धारित कृषक अंश जमा करके बीज प्राप्त होगा।
महत्वपूर्ण निर्देश
निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन या बुकिंग में किसी भी तरह की तकनीकी कठिनाई होने पर किसान अपने क्षेत्र के तकनीकी सहायक, राजकीय कृषि बीज भंडार, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी अथवा जिला कृषि अधिकारी कार्यालय से निःशुल्क सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
महराजगंज जनपद के सोनौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत त्रिलोकपुर गांव में मंगलवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक को अंजाम दिया। राजस्व विभाग, नगर पालिका प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी सुरक्षा बलों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर pic.twitter.com/jOLWMjRX09
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 29, 2026













