महराजगंज
महराजगंज आगामी श्रावण मास मेले को सकुशल व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज आगामी श्रावण मास मेले को सकुशल व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में यातायात पुलिस महराजगंज एवं ठूठीबारी पुलिस की संयुक्त टीम ने इटहिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर व आसपास के मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस टीम ने मंदिर परिसर के पास बैरियर लगाने के स्थानों, अस्थायी पार्किंग स्थल और डायवर्जन मार्गों का चिन्हांकन किया। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को निर्धारित मार्गों से ही वाहनों के संचालन के निर्देश दिए, ताकि जाम की स्थिति न बने और आपातकालीन सेवाएं निर्बाध रूप से चालू रहें।
कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व यातायात प्रबंधन के सभी आवश्यक इंतजाम समय रहते पूरे किए जा रहे हैं, ताकि सभी सुरक्षित वातावरण में दर्शन कर सकें।
बुलंदशहर जनपद के छतारी क्षेत्र के ग्राम लालगढ़ी में पिछले कई दिनों से दहशत का कारण बना मगरमच्छ आखिरकार वन विभाग के बिछाए जाल में फंस गया। सोमवार रात वन विभाग की टीम द्वारा लगाए गए बड़े पिंजरे में मगरमच्छ के कैद होते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। pic.twitter.com/b3sE9VR6FG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 28, 2026













