बलिया:जेएनसीयू दीक्षांत समारोह, राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियां पूरी, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

बलिया

बलिया जनपद में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) में 29 जुलाई को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) में 29 जुलाई को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। समारोह में उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल के संभावित आगमन को देखते हुए मंगलवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने समारोह स्थल, मुख्य मंच, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, यातायात रूट, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, हेलीपैड और परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं, जिससे दीक्षांत समारोह सुरक्षित, सुव्यवस्थित और गरिमामय वातावरण में संपन्न हो सके।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल ने जिलाधिकारी को तैयारियों की प्रगति की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि समारोह से जुड़े सभी कार्य युद्धस्तर पर पूरे कर लिए गए हैं।

इस पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट लहजे में कहा कि राज्यपाल महोदया के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए किसी भी स्तर पर ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को आपस में बेहतर समन्वय बनाकर जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, मुख्य कोषाधिकारी आनंद दुबे, कुलसचिव एस.एल. पाल, चीफ प्रॉक्टर डॉ. प्रियंका सिंह, निदेशक शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा सहित विश्वविद्यालय प्रशासन, पुलिस एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.