कांवड़ यात्रा 2026: मंडलायुक्त मेरठ व डीआईजी ने बुलंदशहर में कांवड़ मार्गों और गंगा घाटों का लिया जायजा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 की पूर्व तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए आज मंगलवार को मंडलायुक्त मेरठ भानु चंद्र गोस्वामी एवं पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने जनपद बुलंदशहर का विस्तृत दौरा किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद में श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 की पूर्व तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए आज मंगलवार को मंडलायुक्त मेरठ भानु चंद्र गोस्वामी एवं पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने जनपद बुलंदशहर का विस्तृत दौरा किया।

अधिकारियों ने अहार स्थित प्राचीन अंबकेश्वर महादेव मंदिर और अनूपशहर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध मस्तराम गंगाघाट का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और जन-सुविधाओं का मुआयना किया। इस दौरान पाई गई छोटी-मोटी कमियों को तत्काल दूर करने के कड़े निर्देश दिए गए।

अधिकारियों की मौजूदगी

निरीक्षण के दौरान बुलंदशहर के जिलाधिकारी हर्ष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह, एसपी सिटी अभिषेक प्रताप, एसपी ग्रामीण अंतरिक्ष जैन समेत स्थानीय क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 

मंदिरों, घाटों और संकरे पुलों पर कांवड़ियों की व्यवस्थित कतारें बनाई जाएं ताकि भीड़ एक स्थान पर एकत्रित न हो और आवागमन लगातार चलता रहे।

कांवड़ मार्गों पर सामान्य यातायात, विशेषकर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाकर उन्हें वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाए।

कांवड़ियों के वाहनों के लिए पार्किंग स्थल चिन्हित कर वहां स्पष्ट साइन बोर्ड लगाए जाएं।

घाटों पर जल सुरक्षा व आपदा प्रबंधन

घाटों पर जल पुलिस, पीएसी फ्लड यूनिट, प्रशिक्षित गोताखोर और बचाव दल 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगे।

संचालन में शामिल प्रत्येक नाव में लाइफ जैकेट एवं बचाव उपकरण होना अनिवार्य है। नावों की ओवरलोडिंग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा नाव संचालकों का सत्यापन कराया जाएगा।

गहरे जल क्षेत्र और फिसलन वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग व चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं।

तकनीकी निगरानी व सहायता केंद्र:

संवेदनशील क्षेत्रों और घाटों पर सीसीटीवी (CCTV) एवं ड्रोन कैमरों से सतत निगरानी रखी जाएगी।

महिलाओं, बच्चों और वृद्धजनों की सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस सहायता काउंटर तथा खोया-पाया केंद्र सक्रिय रहेंगे।

जलस्तर या मौसम में बदलाव की स्थिति में लाउडस्पीकर से सार्वजनिक उद्घोषणा कर श्रद्धालुओं को सतर्क किया जाएगा।

डीआईजी महोदय ने ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिसकर्मियों को सतर्कता, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। आपातकालीन परिस्थितियों के लिए पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ अधिकारियों, एम्बुलेंस और अग्निशमन सेवा के नंबर अपने पास रखने को कहा गया है।

प्रशासन का संदेश: “कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और निर्बाध व्यवस्थाएं हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। सभी विभाग आपस में बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि यात्रा सकुशल और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.