बुलंदशहर: ‘जूनियर हेलमेट मैन ऑफ इंडिया’ जय भगवान सिंह का बजरंगी टीम ने किया भव्य स्वागत

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई की संस्था बजरंगी टीम के कार्यकर्ताओं ने सड़क सुरक्षा और जनसेवा की मिसाल पेश कर रहे डिबाई निवासी दिव्यांग समाजसेवी जय भगवान सिंह, जिन्हें देश भर में ‘जूनियर हेलमेट मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से जाना जाता है, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के डिबाई की संस्था बजरंगी  टीम के कार्यकर्ताओं ने सड़क सुरक्षा और जनसेवा की मिसाल पेश कर रहे डिबाई निवासी दिव्यांग समाजसेवी जय भगवान सिंह, जिन्हें देश भर में ‘जूनियर हेलमेट मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से जाना जाता है, का डिबाई कस्बे में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

फूल-मालाओं से किया स्वागत, प्रयासों को बताया प्रेरणादायक

कार्यक्रम का आयोजन डिबाई कस्बे में गगन पेट्रोल पंप के सामने किया गया। इस दौरान बजरंगी टीम के अध्यक्ष ग्रीस बजरंगी, सचिन बजरंगी, उमेश लोधी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जय भगवान सिंह को फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार सम्मान किया। उपस्थित लोगों ने जय भगवान सिंह द्वारा सड़क सुरक्षा, हेलमेट पहनने और रक्तदान को लेकर चलाए जा रहे देशव्यापी अभियान की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

‘हर घर रक्तदाता’ और सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित जीवन

बजरंगी टीम के कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिव्यांगता को मात देकर जय भगवान सिंह अपने अनूठे अभियान और विशेष हेलमेट के जरिए युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रहे हैं। साथ ही वे “हर घर रक्तदाता” अभियान चलाकर जरूरतमंदों की जान बचाने का सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। उनके इसी निस्वार्थ भाव और निरंतर अभियानों के कारण उन्हें पूरे देश में पहचान मिली है।

युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

कार्यक्रम के दौरान बजरंगी टीम के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि उनका संगठन भी क्षेत्र में लगातार नशा मुक्ति अभियान चला रहा है, जिससे युवाओं को नशे की गर्त से निकालकर समाजसेवा के कार्यों से जोड़ा जा सके।

“सड़क दुर्घटनाएं रोकना और रक्तदान ही मुख्य ध्येय” – जय भगवान सिंह

अपने सम्मान से गदगद जय भगवान सिंह ने बजरंगी टीम का आभार जताते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को रोकना और हर घर तक रक्तदान का संदेश पहुंचाना है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें और समाजहित में नियमित रक्तदान करें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

बलिया: पुलिस विभाग में शोक की लहर, अपराध शाखा में तैनात उप निरीक्षक नज़र अब्बास का इलाज के दौरान निधनबलिया: पुलिस विभाग में शोक की लहर, अपराध शाखा में तैनात उप निरीक्षक नज़र अब्बास का इलाज के दौरान निधन

बलिया: पुलिस विभाग में शोक की लहर, अपराध शाखा में तैनात उप निरीक्षक नज़र अब्बास का इलाज के दौरान निधनबलिया: पुलिस विभाग में शोक की लहर, अपराध शाखा में तैनात उप निरीक्षक नज़र अब्बास का इलाज के दौरान निधन