बलिया: पुलिस विभाग में शोक की लहर, अपराध शाखा में तैनात उप निरीक्षक नज़र अब्बास का इलाज के दौरान निधनबलिया: पुलिस विभाग में शोक की लहर, अपराध शाखा में तैनात उप निरीक्षक नज़र अब्बास का इलाज के दौरान निधन

बलिया

बलिया पुलिस महकमे से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जिला पुलिस की अपराध शाखा में तैनात उप निरीक्षक नज़र अब्बास का इलाज के दौरान निधन हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया पुलिस महकमे से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जिला पुलिस की अपराध शाखा में तैनात उप निरीक्षक नज़र अब्बास का इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके अचानक चले जाने से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और साथी पुलिसकर्मियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे बलिया पुलिस के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

लंबे समय से चल रहे थे अस्वस्थ

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उप निरीक्षक नज़र अब्बास पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से अस्वस्थ चल रहे थे, जिसके चलते उनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा था। इलाज के दौरान स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली।

कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के लिए जाने जाते थे नज़र अब्बास

अपने पूरे सेवाकाल के दौरान उप निरीक्षक नज़र अब्बास अपनी उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, मृदुभाषी और शांत स्वभाव के लिए सहकर्मियों व जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने में उनकी भूमिका हमेशा सराहनीय रही। उनके निधन से पुलिस विभाग ने एक बेहद समर्पित, निर्भीक और कर्मठ अधिकारी को खो दिया है।

पुलिस महकमे व सामाजिक संगठनों ने व्यक्त की संवेदनाएं

नज़र अब्बास के निधन की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गहरा शोक प्रकट किया है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.