जौनपुर: यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विशेष चेकिंग अभियान में 280 वाहनों के कटे चालान

जौनपुर

जौनपुर जनपद के सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के मकसद से जौनपुर पुलिस ने सोमवार को पूरे जनपद में एक साथ व्यापक और सघन चेकिंग अभियान चलाया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के मकसद से जौनपुर पुलिस ने सोमवार को पूरे जनपद में एक साथ व्यापक और सघन चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के कड़े निर्देशों पर चलाए गए इस विशेष अभियान से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

चौराहों और प्रमुख मार्गों पर रही पैनी नजर

अभियान के तहत यातायात पुलिस और जिले के सभी थाना प्रभारियों की टीमों ने प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील मार्गों पर नाकेबंदी कर गहन जांच की। चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों के साथ-साथ वाहनों के कागजात और यातायात नियमों की कड़ाई से पड़ताल की गई।

बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और तीन सवारी पर कसा शिकंजा

पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बाइक पर तीन सवारी (ट्रिपल राइडिंग), बिना वैध दस्तावेजों के वाहन चलाने वाले तथा यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले कुल 280 वाहनों के चालान काटे।

SSP की अपील सुरक्षित सफर के लिए करें नियमों का पालन

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। जौनपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करें और एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाएं।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

बलिया: पुलिस विभाग में शोक की लहर, अपराध शाखा में तैनात उप निरीक्षक नज़र अब्बास का इलाज के दौरान निधनबलिया: पुलिस विभाग में शोक की लहर, अपराध शाखा में तैनात उप निरीक्षक नज़र अब्बास का इलाज के दौरान निधन

बलिया: पुलिस विभाग में शोक की लहर, अपराध शाखा में तैनात उप निरीक्षक नज़र अब्बास का इलाज के दौरान निधनबलिया: पुलिस विभाग में शोक की लहर, अपराध शाखा में तैनात उप निरीक्षक नज़र अब्बास का इलाज के दौरान निधन