जौनपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम आयोजित, पूर्वोत्तर की संस्कृति से रूबरू हुए छात्र

जौनपुर

जौनपुर जनपद के खेतासराय सर्वोदय इंटर कॉलेज, खुदौली में सोमवार को ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम बड़े ही उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के खेतासराय सर्वोदय इंटर कॉलेज, खुदौली में सोमवार को ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम बड़े ही उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को देश की सांस्कृतिक विविधता, राष्ट्रीय एकता और पूर्वोत्तर राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना था।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने युग्मित राज्य अरुणाचल प्रदेश और मेघालय की पारंपरिक वेशभूषा पहनकर मनमोहक लोक नृत्य प्रस्तुत किए, जिसकी सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। सांस्कृतिक प्रस्तुति में अनन्या श्रीवास्तव, सृष्टि बिंद, निष्ठा यादव, अनाया शर्मा, पतंजलि शर्मा और रिया बिंद ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता ने पूर्वोत्तर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसी पहल राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने प्रतिभागी छात्राओं को डिक्शनरी भेंट कर सम्मानित किया। प्रवक्ता रेखा यादव ने भी छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की।

कार्यक्रम का सफल संचालन एनसीसी अधिकारी विनोद कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर कैप्टन राजेश यादव, विकास पाल, राजधारी, बृजेश कुमार और अनिल कुमार सिंह सहित समस्त शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

बलिया: पुलिस विभाग में शोक की लहर, अपराध शाखा में तैनात उप निरीक्षक नज़र अब्बास का इलाज के दौरान निधनबलिया: पुलिस विभाग में शोक की लहर, अपराध शाखा में तैनात उप निरीक्षक नज़र अब्बास का इलाज के दौरान निधन