बिजनौर: ग्राम टांडा माईदास में मूसलाधार बारिश से हाहाकार, नालों की सफाई न होने से घरों में घुसा पानी

बिजनौर

बिजनौर जनपद के थाना नगीना देहात क्षेत्र स्थित ग्राम टांडा माईदास में मंगलवार सुबह अचानक हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। पानी का बहाव इतना तेज था ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बिजनौर जनपद के थाना नगीना देहात क्षेत्र स्थित ग्राम टांडा माईदास में मंगलवार सुबह अचानक हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। पानी का बहाव इतना तेज था कि कुछ ही देर में बारिश का गंदा पानी लोगों के घरों के भीतर तक घुस आया।

ग्रामीणों का आरोप है कि वर्तमान ग्राम प्रधान द्वारा समय रहते नालों की सफाई नहीं कराई गई। नालों की सफाई न होने के कारण वे पूरी तरह उफान पर आ गए और चारों तरफ गंदगी व जलभराव का मंजर दिखाई देने लगा। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान की इसी लापरवाही का खामियाजा आज पूरे गांव को भुगतना पड़ रहा है।

बारिश के बाद गांव में घंटों तक बाढ़ जैसे हालात बने रहे, जिससे लोगों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.