बुलंदशहर: जीटी रोड पर दर्दनाक हादसा, नींद की झपकी आने से ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी उरई डिपो की बस; महिला की मौत, 11 घायल

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड स्थित बिलसूरी फ्लाईओवर पर तड़के एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। उरई पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड स्थित बिलसूरी फ्लाईओवर पर तड़के एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। उरई डिपो की रोडवेज बस आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से जा टकराई। इस भीषण दुर्घटना में एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

तड़के 3:57 बजे हुआ हादसा, चालक को झपकी आने से अनियंत्रित हुई बस

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना तड़के लगभग 3:57 बजे हुई। उरई डिपो की बस यात्रियों को लेकर जा रही थी, तभी बिलसूरी फ्लाईओवर पर बस चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। इसके चलते तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर आगे चल रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

फिरोजाबाद की महिला की मौत, 11 यात्री घायल

हादसे में फिरोजाबाद निवासी 50 वर्षीय महिला सुधा पत्नी रवि की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बस में सवार 11 अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों की पहचान अनुष्का, संगीता, रामशंकर, सुनीता, सुरेश, संजीव, रमेश वर्मा, अवधेश, श्यामबाबू, लक्ष्मी और अजीत कुमार के रूप में हुई है। पीड़ित यात्री मुख्य रूप से एटा, जालौन, मैनपुरी, हमीरपुर और उन्नाव जिलों के रहने वाले हैं।

मौके से चालक फरार, क्रेन से हटाए गए क्षतिग्रस्त वाहन

दुर्घटना के तुरंत बाद मौके का फायदा उठाकर बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली दोनों के चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) सिकंदराबाद पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक सभी घायलों की हालत फिलहाल सामान्य बनी हुई है। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.