लखीमपुर खीरी: प्रसिद्ध बाबा लिलोंटीनाथ मंदिर के तीर्थ तालाब में निकला विशाल मगरमच्छ, श्रद्धालुओं में फैली दहशत

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के सुप्रसिद्ध बाबा लिलोंटीनाथ मंदिर परिसर स्थित पवित्र तीर्थ तालाब में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पानी के भीतर से अचानक एक विशालकाय मगरमच्छ निकल आया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के सुप्रसिद्ध बाबा लिलोंटीनाथ मंदिर परिसर स्थित पवित्र तीर्थ तालाब में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पानी के भीतर से अचानक एक विशालकाय मगरमच्छ निकल आया। करीब 8 से 10 फीट लंबे मगरमच्छ को देखते ही मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर पीछे भागने लगे।

हलचल देख पहुंचे लोग, 10 फीट लंबे मगरमच्छ को देख उड़े होश

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने तालाब के किनारे पानी में अचानक तेज हलचल देखी। शुरुआत में तो लोगों ने इसे सामान्य समझा, लेकिन जैसे ही भारी-भरकम मगरमच्छ पानी की सतह पर तैरता हुआ दिखाई दिया, श्रद्धालुओं के होश उड़ गए। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी मंदिर प्रबंधन और स्थानीय पुलिस/प्रशासन को दी।

आस्था के केंद्र में सुरक्षा पर उठे सवाल, सोमवार को उमड़ती है भारी भीड़

उल्लेखनीय है कि बाबा लिलोंटीनाथ का यह पौराणिक कुंड जन-आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रत्येक सोमवार, अमावस्या और विभिन्न पर्वों पर सैकड़ों की संख्या में भक्त स्नान व जल चढ़ाने पहुंचते हैं। ऐसे में पवित्र कुंड में मगरमच्छ की मौजूदगी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।

वन विभाग को दी गई सूचना, रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारी

घटना की सूचना मिलते ही मंदिर समिति के पदाधिकारी और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। एहतियात के तौर पर मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से वन विभाग की टीम के आने तक तालाब के घाटों और पानी के पास न जाने की अपील की है।

सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है। वनकर्मियों का कहना है कि मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए जाल और आवश्यक उपकरणों के साथ योजना बनाई जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और वन्यजीव को भी बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित स्थान पर भेजा जा सके।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.