बुलंदशहर: बदहाली के आंसू बहा रहा जिरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाउंड्री टूटी; असामाजिक तत्वों का डेरा

बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों भारी बदहाली का शिकार है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों भारी बदहाली का शिकार है। अस्पताल परिसर की चारदीवारी कई जगहों से टूट चुकी है, जिसके चलते स्वास्थ्य केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।

शाम ढलते ही सजती है महफिल, गंदगी का अंबार

स्थानीय ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि अस्पताल बंद होते ही परिसर असामाजिक तत्वों का अड्डा बन जाता है। देर शाम यहां असमाजिक लोग जमा होकर जुआ (ताश) खेलते हैं और खुलेआम शराब का सेवन करते हैं। इतना ही नहीं, परिसर में भारी गंदगी फैलाई जा रही है और लोग अपने निजी वाहन अनधिकृत रूप से पार्क कर सरकारी संपत्ति का बेजा इस्तेमाल कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की शिकायत

अस्पताल की इस बदहाल स्थिति और सुरक्षा में सेंध से आहत होकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मोर्चा खोला है। पूर्व प्रधान राहुल सिंह, वर्तमान प्रधान राजपाल सिंह, यशपाल सिंह चौधरी, राहुल, छत्रपाल सिंह, आर.के. सिंह और रवि कुमार सहित अनेक ग्रामीणों ने इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (दानपुर) को ज्ञापन देकर त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा बढ़ाने की पुरजोर मांग की है।

प्रशासन का आश्वासन: जल्द लगेगी नई बाउंड्री और गेट

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (दानपुर) ने बताया कि प्रकरण की जांच कराकर शीघ्र ही ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि अस्पताल की टूटी बाउंड्री की मरम्मत कराकर नया गेट लगाया जाएगा, ताकि परिसर पूरी तरह सुरक्षित रहे और किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि पर लगाम लगाई जा सके।

ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि बाउंड्री निर्माण के साथ-साथ स्वास्थ्य केंद्र की नियमित निगरानी CCTVचौकीदार भी सुनिश्चित की जाए, ताकि अस्पताल परिसर का इस्तेमाल सिर्फ और सिर्फ मरीजों के इलाज व स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हो सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

अनूपशहर: विश्व नदी दिवस पर NCC कैडेट्स ने दिया स्वच्छ नदियों का संदेश, पोस्टर प्रतियोगिता में हर्षिता प्रथम,जेपी विद्या मंदिर में ‘पुनीत सागर अभियान’ के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम; चारुशी द्वितीय और राधिका ने हासिल किया तृतीय स्थान