बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर तहसील के कस्बा अहमदगढ़ में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर तहसील के कस्बा अहमदगढ़ में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक होटल से खाना खाकर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी बंटी होटल के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान ग्राम पापड़ी निवासी बंटी 22 पुत्र धर्मवीर और अहमदगढ़ निवासी करण 22 पुत्र यादराम के रूप में हुई है।
सूचना पर पहुंची अहमदगढ़ पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बंटी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल करण को जिला अस्पताल से मेरठ हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया।
दो युवा मौतों से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। थाना प्रभारी विशंभर दयाल गंगवार ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है।
बुलंदशहर जनपद के छतारी क्षेत्र के ग्राम लालगढ़ी में पिछले कई दिनों से दहशत का कारण बना मगरमच्छ आखिरकार वन विभाग के बिछाए जाल में फंस गया। सोमवार रात वन विभाग की टीम द्वारा लगाए गए बड़े पिंजरे में मगरमच्छ के कैद होते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। pic.twitter.com/b3sE9VR6FG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 28, 2026












