सहारनपुर में गुरु पूर्णिमा पर दीपोत्सव के साथ शुरू होगा ‘समरसता संकल्प अभियान’

सहारनपुर

सहारनपुर भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले समरसता संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर पार्श्वनाथ सिटी स्थित कार्यालय पर एक कार्यशाला संपन्न हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ‘समरसता संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर पार्श्वनाथ सिटी स्थित कार्यालय पर एक कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि और वंदे मातरम् गायन के साथ हुआ।

महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने अभियान की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए बताया कि 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महानगर के मंदिरों में दीपोत्सव आयोजित कर अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद संत सम्मेलन, कलश वंदन, समाज संपर्क, समरसता यात्रा और छात्रावास संपर्क जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।

अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संत रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) से प्राप्त पावन माटी को स्थानीय मंदिरों की मिट्टी में सम्मिलित कर स्थापित किया जाएगा। वाराणसी से पवित्र माटी का कलश लाने के लिए महामंत्री ललित कटारिया, उपाध्यक्ष संदीप रावत और मंत्री आरती शर्मा रवाना होंगे।

नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि गुरु रविदास जी का संपूर्ण जीवन सामाजिक समरसता और समानता का मार्ग दिखाता है। महापौर अजय कुमार सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा और अमित गगनेजा ने अभियान को आपसी सद्भाव मजबूत करने वाला बताया और कार्यकर्ताओं से इसे सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम का संयोजन ललित कटारिया ने किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

अनूपशहर: विश्व नदी दिवस पर NCC कैडेट्स ने दिया स्वच्छ नदियों का संदेश, पोस्टर प्रतियोगिता में हर्षिता प्रथम,जेपी विद्या मंदिर में ‘पुनीत सागर अभियान’ के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम; चारुशी द्वितीय और राधिका ने हासिल किया तृतीय स्थान