बुलंदशहर: लालगढ़ी गांव में पिंजरे में कैद हुआ मगरमच्छ, वन विभाग के रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

छतारी

बुलंदशहर जनपद के छतारी क्षेत्र के ग्राम लालगढ़ी में पिछले कई दिनों से दहशत का कारण बना मगरमच्छ आखिरकार वन विभाग के बिछाए जाल में फंस गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के छतारी क्षेत्र के ग्राम लालगढ़ी में पिछले कई दिनों से दहशत का कारण बना मगरमच्छ आखिरकार वन विभाग के बिछाए जाल में फंस गया। सोमवार रात वन विभाग की टीम द्वारा लगाए गए बड़े पिंजरे में मगरमच्छ के कैद होते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

बड़े पिंजरे और चारे की मदद से मिला रेस्क्यू में सफलता

गांव के तालाब में काफी समय से एक मगरमच्छ दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के ग्रामीणों और बच्चों में भय का माहौल था। खतरे को देखते हुए वन विभाग ने पूर्व में लगाए गए छोटे पिंजरे को हटाकर उसकी जगह एक बड़ा पिंजरा लगाया था। सोमवार रात शिकार के लालच में मगरमच्छ पिंजरे के भीतर दाखिल हुआ और जैसे ही वह पूरी तरह अंदर पहुंचा, पिंजरे का ऑटोमैटिक दरवाजा बंद हो गया।


मंगलवार सुबह मगरमच्छ के पकड़े जाने की खबर मिलते ही तालाब के पास ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पिछले कई दिनों से तालाब की ओर जाने से कतरा रहे ग्रामीणों ने मगरमच्छ के कैद होने पर खुशी जताई और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

सुरक्षित प्राकृतिक वास में छोड़ा जाएगा मगरमच्छ

वन क्षेत्राधिकारी आदित्य सिंह ने बताया कि मगरमच्छ को पूरी तरह सुरक्षित अवस्था में पिंजरे समेत रेस्क्यू कर लिया गया है। इसे किसी सुरक्षित और उपयुक्त प्राकृतिक जलाशय/नदी में छोड़ दिया जाएगा, ताकि ग्रामीणों और जीव दोनों की सुरक्षा बनी रहे।


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

अनूपशहर: विश्व नदी दिवस पर NCC कैडेट्स ने दिया स्वच्छ नदियों का संदेश, पोस्टर प्रतियोगिता में हर्षिता प्रथम,जेपी विद्या मंदिर में ‘पुनीत सागर अभियान’ के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम; चारुशी द्वितीय और राधिका ने हासिल किया तृतीय स्थान