गोरखपुर: रामगढ़ताल बोट हादसे में युवक की मौत, संचालकों पर केस दर्ज, रात में नौकायन पर लगा प्रतिबंध

गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के रामगढ़ताल स्थित नौका विहार में रविवार रात करीब 9:30 बजे दो मोटर बोटों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

गोरखपुर जनपद के रामगढ़ताल स्थित नौका विहार में रविवार रात करीब 9:30 बजे दो मोटर बोटों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ताल में हड़कंप मच गया और कई लोग पानी में गिर गए, जिन्हें सुरक्षाकर्मियों ने त्वरित रेस्क्यू चलाकर बाहर निकाला।

कुशीनगर के युवक की मौत, 3 अस्पताल में भर्ती

मृतक की पहचान कुशीनगर जिले के हाटा थाना क्षेत्र स्थित पीपरा गांव निवासी लखमुद्दीन (21) के रूप में हुई है, जो परिजनों और दोस्तों के साथ घूमने आया था। हादसे में घायल 8 लोगों में से 5 को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि कयामुद्दीन अंसारी और बच्चे हमजा समेत 3 लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, एक मोटर बोट प्लेटफॉर्म से झील की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी सवारी लेकर लौट रही थी। इसी दौरान दोनों में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे एक बोट अनियंत्रित होकर पलट गई। बोट पलटते ही यात्री पानी में गिर गए और चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही नौका विहार चौकी पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

प्रशासन की कड़ी कार्रवाई: एफआईआर दर्ज, लाइसेंस निरस्त

घटना के बाद गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) के अधिकारी और एसपी सिटी निमिष पाटिल अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने दोनों बोट चालकों को हिरासत में लेकर उनका मेडिकल परीक्षण कराया है। जीडीए (GDA) की तहरीर पर दोनों प्लेटफॉर्म संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है और उनके लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

रात में बोटिंग पर रोक और जांच कमेटी गठित

हादसे के बाद प्रशासन ने बड़े कड़े फैसले लिए हैं.

सूर्यास्त के बाद संचालन बंद: अब रामगढ़ताल में सूर्यास्त के बाद नाव और बोट संचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

जियो-फेंसिंग: भविष्य में हादसों को रोकने के लिए ताल में नावों के लिए जियो-फेंसिंग लागू की जाएगी।

जांच कमेटी: GDA के ओएसडी प्रखर उत्तम की अध्यक्षता में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक विशेष कमेटी गठित की गई है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.