महराजगंज
महराजगंज जनपद के धानी-मेहदावल रोड पर एकला मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार में जा रही एक अपाचे मोटरसाइकिल ने आगे चल रही एचएफ डीलक्स गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के धानी-मेहदावल रोड पर एकला मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार में जा रही एक अपाचे मोटरसाइकिल ने आगे चल रही एचएफ डीलक्स गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद एचएफ डीलक्स सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी और एंबुलेंस की मदद से घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है।
मुरादाबाद जनपद में भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। जलभराव के दौरान ट्रांसफार्मर से फैले करंट की चपेट में आने से दो ई-रिक्शा चालकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। pic.twitter.com/cU1ASvHVyI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 26, 2026












