फव्वारा देखने के लिए पर्यटन स्थल जाने की जरूरत नहीं, तुलसी हॉस्पिटल के पास फटी पाइपलाइन से बह रहा हजारों लीटर पानी

लखीमपुर

लखीमपुर जनपद के शहर में अगर आपको फव्वारे का नजारा देखना है, तो किसी पर्यटन स्थल पर जाने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर जनपद के शहर में अगर आपको फव्वारे का नजारा देखना है, तो किसी पर्यटन स्थल पर जाने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है। इसके लिए आप तुलसी हॉस्पिटल और एलपीएस स्कूल के बीच नहर के पास पहुंच सकते हैं, जहाँ पेयजल पाइपलाइन फटने से पानी का तेज फव्वारा छूट रहा है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की वजह से काफी समय से हजारों लीटर पीने का पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। तेज धार के साथ पानी बहने से आसपास के राहगीरों और क्षेत्रवासियों को भी भारी आवागमन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

लापरवाही का आलम यह है कि लगातार हो रही जल बर्बादी के बावजूद जिम्मेदार विभाग बेखबर बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने जल निगम और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कराकर पानी की बर्बादी रोकने की मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.