लखीमपुर खीरी
जनपद लखीमपुर खीरी की बेलरायां रेंज स्थित ग्राम पंचायत बैरिया के बाबा गंज गांव में तेंदुए के हमले में आठ वर्षीय गोलू की दर्दनाक मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद लखीमपुर खीरी की बेलरायां रेंज स्थित ग्राम पंचायत बैरिया के बाबा गंज गांव में तेंदुए के हमले में आठ वर्षीय गोलू की दर्दनाक मौत हो गई। गोलू अपने माता-पिता का एकलौता बेटा था।
गुरुवार शाम करीब पांच बजे गोलू अपनी मां के साथ बकरियां चराने गया था, तभी गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीण जब तक पहुंचे, तेंदुआ बच्चे को खींचकर ले जा चुका था। बाद में बच्चे का शव बरामद हुआ, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
घटना के बाद वन विभाग ने रात में ही पिंजरा लगाकर कैमरे तैनात कर दिए और गश्त बढ़ा दी। हालांकि, 24 घंटे बीत जाने के बावजूद तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश और दहशत है।
ग्रामीणों ने तेंदुए को जल्द पकड़ने, पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने की मांग की है। वहीं, पुलिस और वन विभाग की टीम लगातार इलाके में सर्च अभियान चला रही है।
ग्राम दौराऊ में लंबे समय से बंद पड़े सरकारी नलकूप, पानी संकट से ग्रामीण और पशुपालक परेशानhttps://t.co/sdkkOyYtDW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 25, 2026













