बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव पूठरीकलां में लाखों रुपये की लागत से बना आयुष्मान उप स्वास्थ्य केंद्र विभागीय उपेक्षा के चलते बदहाली का शिकार है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव पूठरीकलां में लाखों रुपये की लागत से बना आयुष्मान उप स्वास्थ्य केंद्र विभागीय उपेक्षा के चलते बदहाली का शिकार है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले दो-ढाई वर्षों से यहां कोई डॉक्टर या स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंची है, जिससे देखरेख के अभाव में भवन खंडहर में तब्दील हो रहा है।
स्थानीय निवासियों को इलाज के लिए 3 से 4 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान व सचिव से शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। बीटीसी सदस्य शिवकुमार, हरवीर सिंह, विजयपाल, संजू और मुनेश सहित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से स्वास्थ्य केंद्र को शीघ्र शुरू कराने की मांग की है।

मामले में दानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवल किशोर ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों की कमी (स्टाफ कम होने) के कारण यह समस्या आ रही है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द नियमित स्वास्थ्य सेवाएं बहाल करने की गुहार लगाई है।
ग्राम दौराऊ में लंबे समय से बंद पड़े सरकारी नलकूप, पानी संकट से ग्रामीण और पशुपालक परेशानhttps://t.co/sdkkOyYtDW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 25, 2026













