महराजगंज: पुरंदरपुर में कटहल तोड़ने व बकरी विवाद को लेकर भारी बवाल, पुलिस ने 19 लोगों को किया गिरफ्तार

फरेन्दा 

महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मामला मारपीट और गाली-गलौज तक पहुंच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मामला मारपीट और गाली-गलौज तक पहुंच गया। कटहल तोड़ने और खेत में बकरी के चले जाने को लेकर हुआ विवाद जब आमदा-फौजदारी में बदल गया, तो शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को सख्त रुख अपनाना पड़ा। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में एक पक्ष द्वारा कटहल तोड़ने तथा दूसरे पक्ष की बकरी खेत में घुस जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट व गाली-गलौज होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को बिगड़ने से पहले संभाला और दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.