आजाद समाज पार्टी ने छात्रों के समर्थन में सौंपा ज्ञापन, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

महराजगंज

महराजगंज जनपद केआजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने छात्रों के अधिकारों की रक्षा और उनके दमन के विरोध में जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद केआजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने छात्रों के अधिकारों की रक्षा और उनके दमन के विरोध में जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पार्टी नेताओं ने छात्र एकता के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करते हुए लोकतंत्र में जनता की आवाज को सर्वोपरि बताया।

पार्टी नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और उनकी जायज मांगें दबाई नहीं जा सकतीं। यदि लाठियों, मुकदमों या प्रशासनिक दमन के जरिए छात्रों के अधिकारों का हनन जारी रहा, तो पार्टी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक दायरे में रहकर आंदोलन को और तेज करेगी।

प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मांग की कि इस ज्ञापन को तत्काल राज्य व केंद्र सरकार तक भेजकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वहीं, जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से आश्वासन दिया गया कि ज्ञापन को नियमानुसार शासन तक प्रेषित कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.