नौतनवा में बकायेदारों पर प्रशासन का शिकंजा: दो मामलों में खेतों की कुर्की और जब्ती

महराजगंज

महराजगंज जनपद के उपजिलाधिकारी कुणाल के निर्देश पर राजस्व विभाग ने क्षेत्र के बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के उपजिलाधिकारी कुणाल के निर्देश पर राजस्व विभाग ने क्षेत्र के बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को राजस्व टीम ने दो अलग-अलग लंबित मामलों में बकायेदारों के खेतों की कुर्की व जब्ती की प्रक्रिया पूरी की, जिससे बकायेदारों में हड़कंप मच गया है।

पहला मामला ग्राम बहोरपुर के पूर्व प्रधान शब्बीर अहमद से जुड़ा है, जिन पर शौचालय निर्माण घोटाले और सौर ऊर्जा सामग्री गबन के आरोप में ₹8,69,000 की सरकारी वसूली लंबित थी। वहीं दूसरा मामला ग्राम बरगदवा अयोध्या निवासी संजीव पांडेय का है, जिन पर इंडियन बैंक नौतनवा का ₹3,71,000 का बकाया चल रहा था।

उपजिलाधिकारी के आदेश पर नायब तहसीलदार सुदेव पटेल की अगुवाई में पहुंची राजस्व टीम ने दोनों बकायेदारों की जमीनों पर झंडी लगाकर कुर्की की कार्रवाई निष्पादित की। इस दौरान संग्रह अमीन राम विनय मौर्य, संतोष कुमार, रवि दुबे और सोमनाथ पांडेय मौजूद रहे। अधिकारियों ने साफ किया है कि बकाया जमा न करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.