दूध दुहने की मशीन में उतरे करंट की चपेट में आने से 13 वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों में कोहराम

जौनपुर

जौनपुर जनपद के पवारा थाना क्षेत्र के गौहानी गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से 13 वर्षीय बालक की अकाल मृत्यु हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के पवारा थाना क्षेत्र के गौहानी गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से 13 वर्षीय बालक की अकाल मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद से ही मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौहानी गांव निवासी अनिल पटेल (बबलू) का पुत्र विकास कुमार पटेल शनिवार सुबह घर पर दूध दुहने की मशीन चला रहा था। इसी दौरान मशीन में अचानक तेज करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आकर विकास गंभीर रूप से झुलस गया और अचेत होकर गिर पड़ा।

आनन-फानन में परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक विकास सरयू देवी शिक्षण संस्थान, रजूपुर में कक्षा 8 का होनहार छात्र था। मासूम की अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.