जौनपुर जिला अस्पताल में बढ़ी बुखार पीड़ितों की जांच; मानसून में मलेरिया, डेंगू व टाइफाइड को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क

जौनपुर

जौनपुर जनपद के मानसून की शुरुआत के साथ ही संक्रामक बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला अस्पताल प्रशासन अलर्ट हो गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


जौनपुर जनपद के मानसून की शुरुआत के साथ ही संक्रामक बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला अस्पताल प्रशासन अलर्ट हो गया है। मलेरिया, डेंगू और टाइफाइड से बचाव के लिए जिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाले बुखार के मरीजों की रक्त जांच बढ़ाने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. संजय कनौजिया ने बताया कि संक्रमण के मौसम को ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों को प्रत्येक बुखार पीड़ित की जांच कराने के निर्देश पत्र जारी किए गए हैं। अस्पताल में पहले प्रतिदिन 400 से 450 जांचें हो रही थीं, जिसे अब बढ़ाकर 500 से 550 प्रतिदिन कर दिया गया है। साथ ही अस्पताल में जरूरी दवाओं और टेस्ट किट की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अशोक कुमार यादव के अनुसार, मौसम में बदलाव के चलते खांसी, सर्दी और बुखार के रोजाना 200 से अधिक मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। समय पर बीमारी की पहचान कर सटीक इलाज देने के लिए पैथोलॉजी में जांच बढ़ाई गई हैं, जिसके चलते पैथोलॉजी लैब के बाहर मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.