महराजगंज
महराजगंज जनपद के निचलौल से ढेसो मार्ग पर जंगल वाले रास्ते की बदहाली से तंग आकर स्कूली बच्चों का गुस्सा फूट पड़ा। स्कूली बच्चों ने जर्जर सड़क की स्थिति को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण की मांग की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल से ढेसो मार्ग पर जंगल वाले रास्ते की बदहाली से तंग आकर स्कूली बच्चों का गुस्सा फूट पड़ा। स्कूली बच्चों ने जर्जर सड़क की स्थिति को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे बच्चों ने बताया कि यह मार्ग बीते कई वर्षों से अत्यंत खस्ताहाल है। बारिश के मौसम में पूरी सड़क पर गहरा कीचड़ और गड्ढे हो जाते हैं, जिससे पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। रोज स्कूल आने-जाने के दौरान कई छात्र गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
छात्रों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मासूम बच्चों ने मांग की है कि इस सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि वे सुरक्षित स्कूल पहुंच सकें और उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।
ग्राम दौराऊ में लंबे समय से बंद पड़े सरकारी नलकूप, पानी संकट से ग्रामीण और पशुपालक परेशानhttps://t.co/sdkkOyYtDW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 25, 2026













