प्राथमिक विद्यालय गडौसा में बच्चों ने चलाया वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के ब्लॉक नकहा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गडौसा में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए छात्र-छात्राओं द्वारा एक अनूठी पहल के तहत वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के ब्लॉक नकहा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गडौसा में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए छात्र-छात्राओं द्वारा एक अनूठी पहल के तहत वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ विद्यालय परिसर में नीम, पीपल, बरगद और विभिन्न फलदार पौधे लगाए।

अभियान के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संतुलन और पौधों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिक्षकों ने कहा कि पेड़ ही जीवन का आधार हैं और बच्चों में बचपन से ही प्रकृति के प्रति प्रेम व जागरूकता पैदा करना अत्यंत आवश्यक है।

पौधरोपण के बाद बच्चों ने लगाए गए सभी पौधों की नियमित देखभाल करने और उन्हें बड़ा करने का संकल्प लिया। विद्यालय स्टाफ और नन्हे-मुन्ने बच्चों के इस सराहनीय प्रयास की स्थानीय ग्रामीणों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.