सड़क जर्जर, पुलिया खस्ताहाल; चार पहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के पलिया-निघासन मार्ग पर स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास दुबहा से शिवलाल पुरवा जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह बदहाल हो चुका है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के पलिया-निघासन मार्ग पर स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास दुबहा से शिवलाल पुरवा जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह बदहाल हो चुका है। मार्ग पर स्थित पुलिया दोनों तरफ से क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।

तहसील निघासन के मजरा लुधौरी क्षेत्र का यह मुख्य रास्ता रोजाना हजारों ग्रामीणों की आवाजाही का जरिया है। पुलिया टूटने से मजबूरन लोगों को जोखिम उठाकर पैदल या दोपहिया वाहनों से गुजरना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है, जिससे हर समय बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि समस्या के बाबत कई बार संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रशासन की इस अनदेखी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुलिया की तत्काल मरम्मत कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान न हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.