अंतर्राष्ट्रीय स्व-देखभाल दिवस पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, महिलाओं ने ली सहभागिता

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय स्व-देखभाल दिवस के अवसर पर परिषद की डिबाई शाखा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवा शिविर का सफल आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय स्व-देखभाल दिवस के अवसर पर परिषद की डिबाई शाखा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवा शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में प्रसूता माताओं ने भाग लिया। परिषद की ओर से माताओं को पौष्टिक फल, प्रोटीन पाउडर और नवजात शिशुओं के लिए डायपर वितरित किए गए। साथ ही चिकित्सकों और संयोजकों द्वारा संतुलित पोषण, स्तनपान और स्व-देखभाल के महत्व पर उपयोगी परामर्श दिया गया। अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों को भी फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।

परिषद अध्यक्ष विकास वार्ष्णेय ने कहा कि स्वस्थ माँ ही सशक्त समाज की आधारशिला है। सचिव भुवनेश माथुरिया और कोषाध्यक्ष अनुभव गुप्ता ने सेवा कार्यों की रूपरेखा साझा करते हुए सभी का आभार जताया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में CHC चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हेमंत गिरी, डॉ. अब्दुल रशीद, शालिनी राठी, रेनू जायसवाल, अनुराधा लखोटिया, रजनी गुप्ता, डॉ. नरेंद्र आर्य, संजीव राठी और शशांक अग्रवाल सहित भारत विकास परिषद के सदस्यों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का विशेष योगदान रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.