हापुड़
हापुड़ जनपद शहर के ब्लूम हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक महिला मरीज की मौत के बाद अस्पताल परिसर में जमकर बवाल हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद शहर के ब्लूम हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक महिला मरीज की मौत के बाद अस्पताल परिसर में जमकर बवाल हुआ। तीमारदारों और परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने एक वार्ड बॉय के साथ मारपीट भी कर दी। यह पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
अल्ट्रासाउंड के लिए ले जाते समय बिगड़ी हालत
परिजनों का आरोप है कि महिला को जांच अल्ट्रासाउंड कराने के लिए दूसरे सेंटर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी तबीयत अचानक अधिक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि यदि समय पर उचित इलाज और देखरेख मिलती, तो महिला की जान बचाई जा सकती थी।
वार्ड बॉय से मारपीट, CCTV कब्जे में
महिला की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए परिजनों व तीमारदारों की अस्पताल कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद उन्होंने एक वार्ड बॉय की पिटाई कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला और शांत कराया। पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है। मरीज के मेडिकल डॉक्यूमेंट्स, रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह स्पष्ट किया जाएगा कि मौत किन परिस्थितियों में हुई और क्या इलाज में कोई मेडिकल नेग्लिजेंस (लापरवाही) हुई थी। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि ब्लूम हॉस्पिटल पहले भी विवादों, मुकदमों और हड़तालों को लेकर चर्चा में रह चुका है। इस ताजा घटनाक्रम ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
More strict actions against paper leaks to come in tomorrow’s Cabinet! pic.twitter.com/NRysBukk5U
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2026













