बलिया: ट्यूबवेल पर सो रहे वृद्ध की ईंट से प्रहार कर निर्मम हत्या, गांव में मची सनसनी

बलिया

बलिया जनपद के सहतवार थाना क्षेत्र अंतर्गत उदहा गांव में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक वारदात सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के सहतवार थाना क्षेत्र अंतर्गत उदहा गांव में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। घर से कुछ दूरी पर स्थित ट्यूबवेल पर सो रहे एक 70 वर्षीय वृद्ध की अज्ञात बदमाश ने ईंट से मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद से गांव में हड़कंप मच गया है।

सुबह 6 बजे डायल 112 पर मिली सूचना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहतवार थाना क्षेत्र के उदहा गांव निवासी रामव्यास वर्मा (70 वर्ष) (पुत्र स्व. मंगलदेव वर्मा) अपने घर से लगभग 400 मीटर दूर स्थित अपने ट्यूबवेल मशीन पर सोने गए थे।

शुक्रवार सुबह करीब 6:00 बजे डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि रात में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ईंट से हमला कर वृद्ध की हत्या कर दी गई है। मृतक के सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और जांच

सूचना मिलते ही सहतवार थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

मामले में परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सहतवार थाने में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ व जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।फिलहाल मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है और गांव में शांति व्यवस्था कायम है।


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.