छपरौली: घर से बुलाकर की गई विक्रान्त की हत्या का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; घटनास्थल से सिरिंज व बीयर कैन बरामद

छपरौली

बागपत जनपद के गांव कुर्ड़ी निवासी विक्रान्त उर्फ जोनी की घर से बुलाकर हत्या किए जाने के सनसनीखेज मामले में थाना छपरौली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के गांव कुर्ड़ी निवासी विक्रान्त उर्फ जोनी की घर से बुलाकर हत्या किए जाने के सनसनीखेज मामले में थाना छपरौली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, दोनों आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त दो सिरिंज, निडिल, बीयर कैन का कटा हिस्सा व अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए हैं।

घर से बुलाकर की गई थी हत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 16 जुलाई को मृतक के पिता हरेन्द्र (पुत्र तेजपाल) ने छपरौली थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि गांव के ही राहुल (पुत्र महावीर), निसार (पुत्र महमूद), दीपक (पुत्र तेजपाल) और शुभम (पुत्र संजीव) उनके बेटे विक्रान्त उर्फ जोनी को घर से बुलाकर ले गए और उसकी हत्या कर दी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 158/2026 (धारा 103(1)/3(5) BNS) के तहत मामला पंजीकृत किया था। विवेचना व साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 105 BNS की बढ़ोतरी की गई।

दो आरोपी गिरफ्तार, घटनास्थल से मिले अहम सबूत

बागपत पुलिस द्वारा चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत छपरौली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद दो मुख्य आरोपियों राहुल और निसार को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल से सामग्री बरामद की है। 02 सिरिंज व 01 निडिल,02 सिरिंज के खाली रैपर,पैनाबिल की 01 खाली डिब्बी,बीयर के कैन का कटा हुआ हिस्सा

पुलिस के अनुसार बरामद सभी वस्तुओं को केस प्रॉपर्टी के रूप में शामिल कर फॉरेंसिक जांच हेतु भेजा जा रहा है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
थाना प्रभारी प्रभाकर कैन्तुरा के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल मोहित सैनी तथा हेड कांस्टेबल राशिद खान शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में नामजद अन्य शेष आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.