हापुड़
हापुड़ जनपद के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला सद्दीकपुरा (अबूबकर मस्जिद के पास) में एक दुस्साहसिक चोरी का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला सद्दीकपुरा (अबूबकर मस्जिद के पास) में एक दुस्साहसिक चोरी का मामला सामने आया है। एक बेकरी दुकान के गल्ले से चोर ने ₹12,000 की नगदी पार कर दी। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।
खरीददार बनकर आया और साफ कर दिया गल्ला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिलखुवा के मोहल्ला सद्दीकपुरा अबूबकर मस्जिद के पास तौकीर अहमद (पुत्र इकबाल हुसैन) की बेकरी की दुकान है। शुक्रवार शाम को मौका पाकर एक अज्ञात चोर दुकान में दाखिल हुआ और चालाकी से गल्ले में रखी ₹12,000 की नगदी चुराकर रफूचक्कर हो गया।
कुछ देर बाद जब दुकानदार को गल्ले से रुपए गायब होने का अहसास हुआ, तो हड़कंप मच गया।
CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पिलखुवा कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है, जिसमें आरोपी की पूरी करतूत साफ नजर आ रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई रकम बरामद कर ली जाएगी।
More strict actions against paper leaks to come in tomorrow’s Cabinet! pic.twitter.com/NRysBukk5U
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2026












