हापुड़: सिम्भावली पुलिस को मिली सफलता, पॉक्सो एक्ट में वांछित 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

हापुड़

हापुड़ जनपद में अपराधियों और वांछितों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिम्भावली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


हापुड़ जनपद में अपराधियों और वांछितों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिम्भावली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को सिखेड़ा फ्लाईओवर के पास पुराने हाईवे से गिरफ्तार कर लिया।

सिखेड़ा फ्लाईओवर के पास से दबोचा गया आरोपी

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर के पर्यवेक्षण में जिलेभर में वांछित अभियुक्तों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिम्भावली पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली।

शुक्रवार तड़के करीब 12:20 बजे पुलिस टीम ने सिखेड़ा फ्लाईओवर के पास घेराबंदी कर मुकदमा संख्या 192/2026 में वांछित आरोपी नईम को धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण नईम (पुत्र वकील) उम्र लगभग 22 वर्ष,मूल निवासी: ग्राम नंगलामल, थाना मुंडाली (जनपद मेरठ) वर्तमान पता: औरंगाबाद, मौलवी जन्नत मस्जिद के पास (हापुड़)

पॉक्सो व BNS की गंभीर धाराओं में दर्ज है मामला

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी नईम के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5एम/6 के तहत मामला पंजीकृत है। आरोपी वारदात के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों में लिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल फरमान तथा हेड कांस्टेबल उदय सिंह शामिल रहे। उच्चाधिकारियों ने पुलिस टीम की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.