बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के दौलतपुर खुर्द भट्टे के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस को बचाने के चक्कर में यूरिया खाद से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दौलतपुर खुर्द भट्टे के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस को बचाने के चक्कर में यूरिया खाद से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है और यूरिया खाद की बोरियां बिखर गईं, हालांकि चालक सुरक्षित बाल-बाल बच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक भूपेंद्र बुलंदशहर से यूरिया खाद लादकर डिबाई की ओर जा रहा था। जैसे ही वह दौलतपुर खुर्द के पास पहुंचा, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ई-रिक्शा को ओवरटेक करते हुए गलत दिशा में आ गई। बस से सीधी भिड़ंत बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रक को सड़क किनारे उतारा। हालिया बारिश के कारण कच्ची पटरी पर फिसलन होने से संतुलन बिगड़ गया और ट्रक खाई में पलट गया।
घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। मौके पर राहत कार्य चलाकर यातायात को सामान्य कराया गया।
सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बैदौली घाट पर गुरुवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसा हो गया। बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार के बाद बानगंगा नदी में स्नान करने उतरे तीन युवक गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल pic.twitter.com/NwWpvKMZme
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 23, 2026













