जेपी यूनिवर्सिटी में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, छात्रों को दिए गए साइबर सुरक्षा के टिप्स

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) नरेश कुमार के निर्देशन में संचालित ‘साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम’ के तहत साइबर क्राइम टीम ने अनूपशहर स्थित जेपी यूनिवर्सिटी में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) नरेश कुमार के निर्देशन में संचालित ‘साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम’ के तहत साइबर क्राइम टीम ने अनूपशहर स्थित जेपी यूनिवर्सिटी में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, यूपीआई व क्यूआर कोड फ्रॉड, फिशिंग और सोशल मीडिया हैकिंग जैसे बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सचेत किया गया। टीम ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे किसी भी सूरत में अपना ओटीपी, पासवर्ड या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें और संदिग्ध कॉल, लिंक या मैसेज से सावधान रहें।

साइबर क्राइम टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में पीड़ित तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या आधिकारिक पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों से खुद सतर्क रहने और समाज में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की गई।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.