बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के कस्बे में श्री रामलीला अभिनय मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें वर्ष के आगामी रामलीला महोत्सव की तैयारियों का शंखनाद कर दिया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के कस्बे में श्री रामलीला अभिनय मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें वर्ष के आगामी रामलीला महोत्सव की तैयारियों का शंखनाद कर दिया गया। वर्तमान अध्यक्ष योगेश सिंघल के प्रतिष्ठान पर आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से योगेश सिंघल को एक बार फिर रामलीला कमेटी का अध्यक्ष चुना गया।
वर्ष 2025 का आय-व्यय का ब्यौरा पारित, स्थानीय कलाकारों को मिलेगी प्राथमिकता
बैठक का शुभारंभ कोषाध्यक्ष ध्रुव सिंघल द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2025 के आय-व्यय के ब्यौरे से हुआ, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति दी।
पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर योगेश सिंघल ने सभी पदाधिकारियों का आभार जताया और बताया कि जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा।
अध्यक्ष योगेश सिंघल का वक्तव्य
“भव्य रामलीला का मंचन 4 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 21 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। परंपरा के अनुसार मंचन प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर के मैदान में ही होगा। इस बार प्रस्तुति में स्थानीय प्रतिभाओं और कलाकारों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिनकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं।”
बैठक में ये पदाधिकारी व गणमान्य रहे मौजूद
इस महत्वपूर्ण बैठक में पुनीत सिंघल, नितिन सिंघल, सचिन सिंघल, मनोज कुमार गोयल, राजेश गोयल, मगसैन शर्मा, गौरव गोयल, हरेंद्र लोधी, दीपक अग्रवाल, संजय वर्मा, संजय सिंघल, ललित शर्मा, अनुज सिंघल, कृष्णा अग्रवाल, चेतन कंसल और शरद वर्मा सहित समिति के तमाम पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जसर में चार वर्षीय बच्ची पर पालतू कुत्ते का हमला, ग्रामीणों में दहशत; कोतवाली में शिकायत दर्जhttps://t.co/0DoF2zg3YK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 23, 2026













