बलिया में दिनदहाड़े बड़ी वारदात: अज्ञात बाइक सवार ने युवक की पीठ में गोदा चाकू, हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर

बलिया

जनपद बलिया में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। कचहरी से घर लौट रहे युवक की पीठ में अज्ञात बाइक सवार ने चाकू मार दिया,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


जनपद बलिया में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। कचहरी से घर लौट रहे युवक की पीठ में अज्ञात बाइक सवार ने चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।

कचहरी से घर लौटते समय हुआ हमला

मिली जानकारी के अनुसार, सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जीराबस्ती निवासी रितेश तिवारी (45 वर्ष) पुत्र स्व. गोपाल तिवारी बुधवार, 22 जुलाई 2026 की रात करीब 9:00 बजे कचहरी से अपने गांव जीराबस्ती हनुमानगंज लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उनकी पीठ में चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल रितेश को आनन-फानन में जिला अस्पताल बलिया पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया।

दो संदिग्ध हिरासत में, जमीनी विवाद की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.