इटवा: भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन बोले’2027 में फिर बनेगी प्रचंड बहुमत की सरकार

इटवा (सिद्धार्थनगर)

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भिलौरी स्थित एक मैरेज हॉल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य ‘बूथ अध्यक्ष सम्मेलन’ का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भिलौरी स्थित एक मैरेज हॉल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य ‘बूथ अध्यक्ष सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र भर के बूथ अध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, जनसंपर्क बढ़ाने और केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

“हर परिस्थिति में तैयार रहता है भाजपा कार्यकर्ता” मुख्य अतिथि पवन कसौधन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्ती के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन रहे। उन्होंने बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं को हर स्थिति-परिस्थिति में तैयार रखती है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा प्रदेश की सभी विधानसभाओं में आज इस तरह के सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव में इटवा विधानसभा सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और पूज्य योगी आदित्यनाथ जी तीसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं” — डॉ. सतीश द्विवेदी
पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए आगामी 2027 के चुनाव की रूपरेखा रखी।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का मुख्य ध्येय सरकार की ऐतिहासिक जन कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को ग्रामीण स्तर तक प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना है। उन्होंने आह्वान किया कि कार्यकर्ता अभी से पूरी ताकत के साथ मैदान में जुट जाएं ताकि एक बार फिर उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार प्रचंड बहुमत से बने।

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी मौजूदगी
इस अवसर पर मंच पर वरिष्ठ भाजपा नेता हरि शंकर सिंह, अजय गुप्ता, विकास जायसवाल सहित पार्टी के कई दिग्गज पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्मेलन का मुख्य जोर बूथ प्रबंधन को अभेद्य बनाने, ग्रामीणों से जीवंत संपर्क स्थापित करने तथा बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक धारदार बनाने पर रहा।


Voice Of News 24

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

सिद्धार्थनगर: सावन मास में बंद हों मांस की दुकानें, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने DM को पत्र भेजकर उठाई मांगसिद्धार्थनगर: सावन मास में बंद हों मांस की दुकानें, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने DM को पत्र भेजकर उठाई मांग

सिद्धार्थनगर: सावन मास में बंद हों मांस की दुकानें, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने DM को पत्र भेजकर उठाई मांगसिद्धार्थनगर: सावन मास में बंद हों मांस की दुकानें, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने DM को पत्र भेजकर उठाई मांग

सिद्धार्थनगर: सावन मास में बंद हों मांस की दुकानें, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने DM को पत्र भेजकर उठाई मांगसिद्धार्थनगर: सावन मास में बंद हों मांस की दुकानें, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने DM को पत्र भेजकर उठाई मांग