औरैया (उत्तर प्रदेश)
औरैया जनपद में आगामी पवित्र श्रावण मास, कांवड़ यात्रा तथा प्रमुख त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर औरैया जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में आगामी पवित्र श्रावण मास, कांवड़ यात्रा तथा प्रमुख त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर औरैया जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। बुधवार को जिलाधिकारी औरैया बृजेश कुमार तथा पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती ने ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध देवकली मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आगामी त्योहारों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, यातायात, पार्किंग व्यवस्था और स्वच्छता का जायजा लिया।
सुरक्षा, पार्किंग और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर, गर्भगृह, प्रवेश व निकास मार्गों तथा आसपास के क्षेत्रों का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ियों और आम श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए
मंदिर परिसर और पहुंच मार्गों पर विशेष साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था हो, जिससे यातायात बाधित न हो।
कांवड़ यात्रा के मुख्य मार्गों पर पेयजल, प्रकाश और बैरिकेडिंग के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।
पुजारियों व पुलिस बल के साथ की समीक्षा बैठक
स्थल निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा मंदिर के पुजारियों व प्रबंध समिति के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।
प्रशासनिक अधिकारियों का निर्देश
कांवड़ यात्रा और श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। सभी विभाग आपस में बेहतर तालमेल बनाकर कार्य करें ताकि कांवड़ यात्रा पूर्णतः सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।”
असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मंदिर परिसर व संवेदनशील मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला कांस्टेबल और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जाएगी, ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रहे।
लखीमपुर खीरी दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी ने मंगलवार रात लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता लोहिया भवन पर एकत्र हुए और मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। pic.twitter.com/5v1ccNDMV5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 22, 2026













